बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन पर डाला शिकंजा
बद्दी पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन पर डाला शिकंजा

Author : Satish Kumar

Dec. 25, 2025 4:17 p.m. 3521

बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी “Zero Tolerance” नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी रखी है। इसी क्रम में 24.12.2025 को पुलिस थाना नालागढ़ और बद्दी क्षेत्रों में गश्त और माइनिंग चैकिंग के दौरान कई अवैध खनन के मामले सामने आए।

पुलिस थाना नालागढ़ के पुलिस चौकी जोगों क्षेत्र में रामपुर खड्ड क्षेत्र में दो जेसीबी मशीनें और दो टिप्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा गांव बगलेहड़ में दो टिप्पर अवैध रूप से ग्रेवल से भरे पाए गए। वाहनों के चालक खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, बिल या परमिट पेश नहीं कर सके।

वहीं, पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत भी अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए माइंस एंड मिनरल अधिनियम के तहत कुल दो चालान किए गए, जिसमें एक जेसीबी और एक टिप्पर शामिल था। इस प्रकार कुल आठ माइनिंग चालान और संबंधित वाहनों को कब्जे में लिया गया है। आगामी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित और खनन नियमों के अनुरूप बनाया जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता