Post by : Himachal Bureau
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर शिमला स्थित उनके सरकारी आवास बैनमोर में जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पूरे दिन बैनमोर परिसर में रौनक बनी रही। जयराम ठाकुर ने केक काटकर अपना 60वां जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रहीं।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नाटी की धुनों पर जश्न मनाया। शिमला के पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, करसोग विधायक दीपराज, जुब्बल-कोटखाई से पूर्व प्रत्याशी चेतन बरागटा, शिमला ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर सहित कई नेता अपने समर्थकों के साथ बैनमोर पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी। इस दौरान 15 किलो का केक भी भेंट किया गया।
जन्मदिन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक नाटी पर जमकर नृत्य किया। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक कपिल शर्मा ने पहाड़ी नाटियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘हिमाचलो सिराजों री शान जयरामा’ नाटी पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और बैनमोर परिसर भाजपा के नारों से गूंजता रहा।
राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश करते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद और तनातनी के बावजूद मंत्री नेगी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसे राजनीतिक हलकों में खासा चर्चा का विषय माना जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। कुल मिलाकर, जयराम ठाकुर का जन्मदिन भाजपा के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया, जिसने सियासी गलियारों में भी संदेश देने का काम किया
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च