Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश के आर्थिक विकास और राजस्व घाटा अनुदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने को लेकर एक अहम बयान दिया है। मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे राज्य की वित्तीय स्थिति और केंद्र से मिलने वाली मदद पर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे निश्चित रूप से इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाएंगे। राज्यपाल ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें केंद्र सरकार के अधिकांश मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिला है, जिसका लाभ पहले लद्दाख को मिला था और अब हिमाचल को भी मिलेगा।
उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विपक्ष, सभी का साझा लक्ष्य हिमाचल का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।राज्यपाल ने राज्य की आत्मनिर्भरता पर विशेष बल देते हुए कहा कि हालांकि शुरुआत में केंद्र की मदद जरूरी है, लेकिन अंततः हिमाचल को स्वयं के संसाधनों से राजस्व सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।
उन्होंने प्रदेश की भौगोलिक और प्राकृतिक संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल में विकास की अपार संभावनाएं और सामर्थ्य मौजूद है।उनके अनुसार, प्रदेश को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए पर्यटन और वन संपदा जैसे क्षेत्र आय के बहुत बड़े और प्रभावी साधन साबित हो सकते हैं। राज्यपाल का मानना है कि यदि सही दिशा में काम किया जाए, तो हिमाचल जल्द ही अपनी संभावनाओं को धरातल पर उतारकर एक आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभर सकता है।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न