Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि पहली बार रामपुर से किसी व्यक्ति को इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार की नीतियां और कार्यक्रम किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है, इसलिए सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए दूध और प्राकृतिक खेती से उगाए गए कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं का MSP 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का का 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी का 90 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, गाय के दूध का 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि किसानों को उनके उत्पादों को दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केंद्रों तक स्वयं ले जाने पर 2 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, कृषि उत्थान और किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान इस दिशा में पूरी सक्रियता के साथ योगदान देंगे।
इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने विकेश चौहान के कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार और पार्टी की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। विकेश चौहान ने भी मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी और सरकार की नीतियों के अनुसार रामपुर क्षेत्र के विकास कार्यों और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर