Post by : Himachal Bureau
जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे बाईपास क्षेत्र में निर्माणाधीन नए बस अड्डे का मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने गुरुवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरएम हमीरपुर राहुल कुमार तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि बस अड्डे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्तमान में भवन की पांचवीं मंजिल का स्लैब डाला जा चुका है, जबकि छठी मंजिल का स्लैब कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके बाद एक अतिरिक्त स्लैब डाले जाने की योजना है।
निर्माणाधीन बस अड्डे पर अब तक लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण गुणवत्ता और कार्य गति पर संतोष व्यक्त किया।
मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि नए बस अड्डे में कार्यालयों का भी निर्माण किया जा रहा है, ताकि शहर के कुछ विभागों को यहां स्थानांतरित किया जा सके। इसके लिए संबंधित विभाग आवेदन भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करना है, ताकि भविष्य में यात्रियों और विभागों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,