सीएम सुक्खू का पलटवार, पंजाब से बेहतर है हिमाचल की आर्थिक स्थिति, 'आप' सरकार ने OPS पर कर्मचारियों को ठगा
सीएम सुक्खू का पलटवार, पंजाब से बेहतर है हिमाचल की आर्थिक स्थिति, 'आप' सरकार ने OPS पर कर्मचारियों को ठगा

Post by : Himachal Bureau

March 14, 2026 4:35 p.m. 115

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पड़ोसी राज्य पंजाब की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी  पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव के समय सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव सिर पर होने के बावजूद आज तक वहां ओपीएस लागू नहीं की गई।

इसके विपरीत, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओपीएस का अधिकार देकर अपना वादा निभाया है।
मुख्यमंत्री ने राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अभी प्राकृतिक आपदा से उबरा ही था कि एक 'राजनीतिक आपदा' खड़ी कर दी गई, लेकिन जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस विधायकों की संख्या पुनः 40 हो गई है, जिससे सरकार और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को 'हिमाचल विरोधी' करार देते हुए आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग किया और अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे भवन खड़े कर दिए जो आज खाली पड़े हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में उत्कृष्ट सीबीएसई स्कूल खोल रही है, जिसका भाजपा अनावश्यक विरोध कर रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो महीनों में इन स्कूलों में सभी आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बंगाणा में डीएसपी कार्यालय और सब-जज कोर्ट खोलने की महत्वपूर्ण घोषणा की। साथ ही उन्होंने 14.92 करोड़ रुपये की तुरकाल-पंगा पेयजल योजना का शिलान्यास किया और रायंसरी व लठियाणी में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ पेयजल के लिए प्रतिबद्ध है और अगले वित्त वर्ष में आधुनिक तकनीक से पानी साफ करने की परियोजनाओं पर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पंजाब को दोटूक: 'अपना घर संभालें वित्त मंत्री'

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पंजाब सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की। उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वह दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपना घर संभालें, क्योंकि पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। उन्होंने अधिकार जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बीबीएमबी   को हिमाचल के हक के 4500 करोड़ रुपये देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पंजाब ने अभी तक यह राशि जारी नहीं की है।

अग्निहोत्री ने शानन परियोजना पर पंजाब के कब्जे और चंडीगढ़ में हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 'हम पहाड़ी किसी से नहीं डरते' और अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कुटलैहड़ की स्थानीय राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहाँ अब दो तरह की भाजपा (वीरेंद्र कंवर और भुट्टो गुट) बन गई है, जिससे आगामी समय में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा की राह और आसान होगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सुखविंदर सिंह सुक्खू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की सैंज वैली में पानी की गंभीर कमी, स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त कुल्लू को सौंपा ज्ञापन एचआरटीसी  बस बनी लेबर रूम, नाहन जाते समय महिला ने बस में दिया बच्ची को जन्म पालमपुर में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन तीर्थंन घाटी में किसानों के लिए मधुमक्खी पालन और जड़ी-बूटी खेती पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला हिमाचल में रसोई गैस संकट, घरेलू आपूर्ति सुरक्षित, व्यावसायिक सिलिंडरों पर लगी रोक कुटलैहड़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास कार्यों की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन, कई प्रतियोगिताएं होंगी