नवीन शर्मा ने द मैगनेट स्कूल के विद्यार्थियों के साथ चिट्टा और नशा विरोधी अभियान में बढ़ाया समर्थन
नवीन शर्मा ने द मैगनेट स्कूल के विद्यार्थियों के साथ चिट्टा और नशा विरोधी अभियान में बढ़ाया समर्थन

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 20, 2026 12:31 p.m. 1462

हमीरपुर: द मैगनेट स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नवीन शर्मा ने कहा कि नशा और विशेषकर चिट्टा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। यह केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज को कमजोर कर देता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश के युवा इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला सकते हैं और इसे रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति, अभिभावक, महिलाएं और युवा इसे मिलकर रोकने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत संस्था के सदस्य विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पंचायतों में जाकर युवाओं और महिला-मंडलों को नशे की बुराइयों से अवगत कराएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे नशे और चिट्टा के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की मुहिम का समर्थन किया।

इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष भूपिंदर बन्याल, युवा प्रमुख अजय शुक्ला, सचिव सुरिंदर अत्री और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में नशा और चिट्टा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #नशा मुक्त भारत #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस