Post by : Ram Chandar
हिमाचल: जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के अंतर्गत आने वाले डुढाणा गांव में शादी के नाम पर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगने का मामला सामने आया है। यह शादी अगस्त 2025 में हुई थी। शादी के तुरंत बाद दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही और छठे दिन बहाने बनाकर अपने मायके चली गई। इस घटना ने पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश और तनाव उत्पन्न कर दिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी पर कुल खर्च पांच लाख रुपये से अधिक हो चुका है। शादी कराने वाले बिचौलिए से संपर्क करने पर उसने केवल यह कहकर मामला टाल दिया कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी कराएगा। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि लुधियाना के मछीवाड़ा में उनकी शादी करवाई गई थी। महिला चार-पांच दिन ही उनके साथ रही और फिर वापस नहीं लौटी। महिला ने पहले तो कहा कि वह दो-तीन दिन में लौट आएगी, लेकिन आज तक लौटकर नहीं आई।
संजय कुमार ने आगे बताया कि शादी कराने वाले बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी पूरी करवाई थी, लेकिन दुल्हन छोडकर चली गई। इसके बाद परिवार ने कई बार मछीवाड़ा जाकर बिचौलिए से समाधान की कोशिश की, लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। इस प्रक्रिया में उन्हें अतिरिक्त 60 हजार रुपये और खर्च करने पड़े।
महिला निर्मला देवी ने कहा कि उनके बेटे की शादी पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन दुल्हन और उसके परिवार ने धोखा देकर ससुराल छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले की उचित जांच की जाए और जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि यह मामला उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि शादी के नाम पर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी के इस गंभीर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच की जाए और पीड़ित परिवार को खर्च की राशि वसूली जाए।
यह मामला समाज में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि पीड़ित परिवार को उचित न्याय और आर्थिक राहत दी जाएगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट