Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत डुग्घा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा "वरिष्ठजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना" के तहत डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं और सुरक्षित वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने कहा कि आज के समय में डिजिटल बैंकिंग का ज्ञान बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, OTP या बैंक डिटेल साझा न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए और साइबर सेल में रिपोर्ट करनी चाहिए।
एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज शर्मा ने UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही बचत योजनाओं, बीमा और पेंशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी साझा की गईं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इसे उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें नई जानकारी मिली और डिजिटल सेवाओं के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट