Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर के बीड बगेड़ा में नशामुक्त समाज बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम JBK Aradhana (जय बाबा कमलाहिया अराधना) और SJVN Foundation के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और ग्राम पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग और अन्य सरकारी विभागों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष एम.के. भारद्वाज ने युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज—चारों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिता भारद्वाज ने बच्चों को प्रेरित किया और नशे के खिलाफ जागरूक करने वाले उदाहरण साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को नशे से होने वाले सामाजिक नुकसान और रोड सेफ्टी के बारे में महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि स्कूल और आसपास पुलिस सतर्क है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नशामुक्ति विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा बगेड़ा बाजार में नशामुक्ति रैली निकाली गई, जिसमें “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” का संदेश फैलाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जूस, स्वास्थ्य सामग्री और सैनिटेशन किट भी वितरित की गई।
JBK Aradhana ने कहा कि वे भविष्य में भी नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम ने युवाओं और बच्चों में नशामुक्त जीवन की जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर