Post by : Himachal Bureau
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को सुबह 10 बजे एक लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कुल 445 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह मेला युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में कई बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइलस्टोन गियर्स लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन और क्वालिटी ट्रेनी के कुल 300 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार का बारहवीं पास होना या आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक है। अभ्यर्थी फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और एमएमवी ट्रेड में प्रशिक्षित होने चाहिए। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीटेक डिग्री धारक 18 से 25 वर्ष तक के अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 16 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
इसके साथ ही एचएमसी-ई वैली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी रोजगार मेले में भाग ले रही है। यह कंपनी टेक्निकल एसोसिएट, ऑपरेटिंग इंजीनियर, असेंबली और वेल्डिंग के 45 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमाधारक तथा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड में डिप्लोमा रखने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इन उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 रुपये से 22,500 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इसी तरह एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर भी इस रोजगार मेले में भाग लेगी। यह कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या इससे अधिक रखी गई है। उम्मीदवार की लंबाई और वजन की भी शारीरिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये से 24 हजार रुपये तक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जो भी युवा इन पदों के लिए पात्र हैं और उनका नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प