Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर में SIR प्रक्रिया और प्रधानमंत्री की Developed Bharat G-Ram-G योजना को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य जनता को जमीनी स्तर पर मतदान और ग्रामीण रोजगार योजनाओं की जानकारी देना है।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि कुछ घुसपैठिए देश में प्रवेश कर मतदाता सूची और आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं ताकि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटें।
भाजपा के प्रदेश शोध प्रकोष्ठ के संयोजक कांशीराम भारती ने कहा कि केवल भारतीय नागरिक ही मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को इस संवैधानिक तथ्य से अवगत कराने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी।
प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद ठाकुर ने बताया कि Developed Bharat G-Ram-G योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करती है और इसमें 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध करना अनुचित है और विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने योजना के इतिहास और विभिन्न वर्षों में लागू हुई ग्रामीण रोजगार योजनाओं का भी जिक्र किया।
राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा गांव-गांव जाकर इस योजना और SIR प्रक्रिया पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला इस अभियान की एक कड़ी है।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विनोद ठाकुर और कांशीराम भारती उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़सर विधायक इंदरदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च