Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुमन भारती के लगातार दूसरी बार चयन से जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही सुमन भारती जिला के प्रवेश द्वार उखली पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया।
इसके बाद उखली, भोटा, डिडवीं टिक्कर, भिड़ा, डडूग्घा और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संगठन के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
स्वागत कार्यक्रमों के बाद लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में भी कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सुमन भारती का अभिनंदन किया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
पत्रकारों से बातचीत में सुमन भारती ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।
सुमन भारती ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नगर निगम चुनावों और 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाकर जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, वरिष्ठ नेता अनिल वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर