Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने आज दांदडू-1 और दांदडू-2 बूथों का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति तथा जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
विधायक ने ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। इंद्रदत्त लखनपाल ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। शेष मामलों के शीघ्र निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कठिनाइयां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि विकास निधि समय पर जारी न होने के कारण कई आवश्यक कार्य लंबित हैं, जिसका असर सीधे जनता पर पड़ रहा है।
विधायक ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और संगठन तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की आवाज़ को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, मंडल महामंत्री अश्वनी बन्याल, दांदडू बूथ-1 अध्यक्ष पवन कुमार, दांदडू बूथ-2 अध्यक्ष दीप राम, जिला परिषद सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार, पंचायत उपप्रधान अजीत कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क