जंतर-मंतर से CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी
जंतर-मंतर से CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी

Post by : Himachal Bureau

Oct. 13, 2026 4:44 p.m. 108

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज़

दिल्ली में 'काकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को एक बार फिर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। बताया जा रहा है कि CJP के सदस्य JDU कार्यालय परिसर के रास्ते जंतर-मंतर के नजदीक पहुंचे और एक गेट पार करके प्रदर्शन स्थल की ओर गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके साथ मौजूद अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। मामले में FIR दर्ज किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रदर्शनकारी 'भारत माता की जय' के नारे लगाते और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते दिखाई दिए। इससे पहले शनिवार को CJP के सदस्य अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली में हिरासत में लिया गया था। बताया गया था कि तीनों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों और धरनों की अनुमति को लेकर नया फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड को वैकल्पिक स्थानों के रूप में निर्धारित किया गया है। इस फैसले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। अदालत में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में बंद करने के फैसले के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान बाहरी लोगों की मौजूदगी और प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर परेशान किए जाने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है।

#राजनीति #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #दिल्ली
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा