हिमाचल में बर्फ का कहर ग्लेशियर से दुकानों-वाहनों को नुकसान
हिमाचल में बर्फ का कहर ग्लेशियर से दुकानों-वाहनों को नुकसान

Post by : Himachal Bureau

Jan. 29, 2026 2:22 p.m. 389

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जहां एक ओर वादियों की खूबसूरती बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर कुदरत का रौद्र रूप जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर रहा है। ग्लेशियर खिसकने और बर्फीले तूफानों ने प्रदेश के कई इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है।

चंबा जिला इस समय प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित है। भरमौर क्षेत्र के पूलन में ओट नाला के पास अचानक आए विशाल हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में तीन व्यावसायिक दुकानें पूरी तरह जमींदोज हो गईं, जबकि वहां खड़ी दो पिकअप गाड़ियां बर्फ और मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

इसके अलावा पांगी घाटी के सुखाई नाला क्षेत्र में भी ग्लेशियर गिरने की सूचना है, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र स्पीति में बीती रात तेज बर्फीले तूफान ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर को छोड़कर शेष 9 जिलों में भारी हिमपात दर्ज किया गया है। मनाली और भरमौर में करीब डेढ़ फुट नई बर्फ जम चुकी है, जबकि लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है।

लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। करीब 500 से अधिक मुख्य और संपर्क सड़कें बंद हैं। 3,200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है, जबकि लगभग 1,500 ट्रांसफार्मर पिछले छह दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।

कई दिनों बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने से राहत की उम्मीद जगी है। मौसम खुलते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है, ताकि यातायात और जरूरी सेवाओं को जल्द बहाल किया जा सके।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पूर्व सैनिक बनेंगे आत्मनिर्भर, पालमपुर में शुरू हुआ विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम चूड़धार में चला बड़ा सफाई अभियान, शिखर और मंदिर परिसर से हटाया कचरा ओम साई परिसर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ा, लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद में तनाव कम, निहंगों से प्रशासन की वार्ता जारी लखनऊ आग कांड के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती, चार अधिकारी निलंबित प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हजारों लोगों के साथ योग करते दिखे सीएम सुक्खू, दिया स्वास्थ्य का संदेश योग दिवस पर नालागढ़ में हुआ बड़ा आयोजन, योग अपनाने की दिलाई गई शपथ