Author : Ashok Kumar Chamba
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में ज़िला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
तिरंगा फहराने के बाद पुलिस, वन विभाग, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नर्सिंग विद्यार्थियों और एनएफसीआई चंबा की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने इन सभी टुकड़ियों की सलामी ली और उपस्थित जनसमूह को एंटी चिटा शपथ दिलाई।
इस अवसर पर 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। सभी उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से इसे गाया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।
अपने संबोधन में प्रो. चंद्र कुमार ने ज़िलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी और गणतंत्र की स्थापना में महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने भारतीय संविधान को सभी देशवासियों के लिए एकता और अखंडता का प्रतीक बताया और कहा कि संविधान की गरिमा और मूल स्वरूप को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
कृषि मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सड़क, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं को दूरदराज़ और पिछड़े क्षेत्रों तक पहुंचाने का संकल्प साकार किया है।
मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ किसानों की प्राकृतिक कृषि उपज को समर्थन मूल्य प्रदान किया जाता है। प्राकृतिक रूप से उत्पादित हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं का 60 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की का 40 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चंबा जिले की पांगी घाटी को प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है, जहाँ स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित जौ को 60 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।
शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने और डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल साबित होगी। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का भी उल्लेख किया और कहा कि इसका मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करना और स्थानीय विकास सुनिश्चित करना था।
उन्होंने ज़िला चंबा के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार की विशेष प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, गैर-सरकारी संस्थाओं, मार्च पास्ट टुकड़ियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम नागरिकों और अधिकारियों के बीच एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी
समारोह में विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, पूर्व सैनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी समेत स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस तरह का आयोजन न केवल ज़िला स्तर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है, बल्कि नागरिकों में संविधान और देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ाता है। समारोह ने यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और विकास में भागीदार बनना चाहिए।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर