Post by : Himachal Bureau
चम्बा जिले के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडलों का दौरा कर प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
दौरे की शुरुआत में उपायुक्त ने चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिमगिरी का दौरा किया। उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही शैक्षणिक व आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सलूणी उपमंडल में उपायुक्त ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति देखी और कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर सलूणी और चुराह उपमंडलों के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,