Author : Kuldeep Singh Thakur Jalai, Chamba
विकास खंड और तहसील सलूणी के तहत आने वाले सलूणी से जिला मुख्यालय चंबा तक वाया टिकरू–हुट्टा एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जन कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने उप-मंडलाधिकारी सलूणी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग करीब आठ पंचायतों को चंबा से जोड़ता है और सलूणी से चंबा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है, लेकिन आज तक इस अहम रूट पर कोई नियमित बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में छात्र, मरीज, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और आम लोग जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन बस न होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसे एक गंभीर जनसमस्या बताते हुए संगठन ने प्रशासन और एचआरटीसी विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
जन कल्याण संगठन ने कहा कि अगर सलूणी से चंबा तक नियमित बस सेवा शुरू होती है तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द नियमित बस सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,