Author : Sanjay Kumar Bilaspur
बिलासपुर, 25 सितंबर: सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला बिलासपुर के जिला मंत्री विशाल नड्डा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संवेदना संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख लक्की शर्मा, घुमारवीं नगर उपाध्यक्ष प्रवीण धीमान, नगर मंत्री प्रिंस ठाकुर और भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक अजीत विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक अमन पराशर ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के इतिहास और ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।मुख्य वक्ता विशाल नड्डा ने वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 19वीं सदी में राष्ट्र भावना से जुड़ी पंक्तियों की रचना की, जो आगे चलकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण रचना बनी। उन्होंने वंदे मातरम् को मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्र भावना से जोड़कर इसकी ऐतिहासिक यात्रा के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की भावना भारत की भूमि, प्रकृति, संस्कृति और उसके प्रति कर्तव्य से जुड़ी है। उन्होंने ‘सुजलाम, सुफलाम, शस्य श्यामलाम’ के माध्यम से भारत की प्राकृतिक समृद्धि और मातृभूमि की अवधारणा का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से भारत की संस्कृति, संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई। विशाल नड्डा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों में भारत के प्रति गौरव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन को राष्ट्रीय भावना से जुड़ा कार्यक्रम बताया।
कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष चमन कपूर, कोषाध्यक्ष कंचन भट्टी, प्रधानाचार्या तृप्ता चंदेल, विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कुमारसैन के गौरव शर्मा की MTV Roadies में एंट्री, चोपाला का ...
शिमला के चोपाला निवासी गौरव शर्मा ने MTV Roadies में कदम रखा। संस्कृत शिक्षक और अंतरराष्ट्रीय कुराश
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार