Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय लाइसेंसिंग एवं पंजीकरण प्राधिकरण (RLA) बिलासपुर में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि एक संगठित गिरोह ने सरकारी वाहन पंजीकरण पोर्टल की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर चोरी की गाड़ियों को वैध (सफेद) बनाने का खेल रचा। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।
जांच की आंच अब बिलासपुर से झंडूता तक पहुंच चुकी है। इस घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड सीनियर असिस्टेंट गौरव बताया जा रहा है, जो पुलिस दबिश से पहले ही फरार हो गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अग्रिम जमानत की कोशिश में है। जांच के दौरान उसकी महंगी गाड़ियों और आलीशान जीवनशैली से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा उस समय किया गया, जब वाहन पंजीकरण पोर्टल को BS-4 से BS-6 मानकों में अपग्रेड किया जा रहा था। इसी दौरान बैकएंड सिस्टम के जरिये सैकड़ों चोरी की गाड़ियों का डेटा फीड कर दिया गया। आरोप है कि गौरव ने अन्य अधिकारियों की गोपनीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर इन पंजीकरणों को मंजूरी दी।
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए कर्मचारी सुभाष चंद ने पूछताछ में कबूल किया है कि पूरे षड्यंत्र का सूत्रधार गौरव ही है। सुभाष चंद को निलंबित कर दिया गया है। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। परिवहन निदेशालय ने आईटी मैनेजर और मोटर वाहन निरीक्षक सहित तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी होगी।
प्रशासन की शुरुआती जांच HP-97 (इंदौरा) सीरीज में पंजीकृत BS-4 वाहनों पर केंद्रित है। आशंका जताई जा रही है कि नियमों को दरकिनार कर बाहरी राज्यों की गाड़ियों को अवैध रूप से इस सीरीज में पंजीकृत किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने आरोपी गौरव को निलंबित करने और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर