Post by : Himachal Bureau
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। ट्रैफिक पुलिस बद्दी, नालागढ़ और बरोटीवाला ने विभिन्न स्थानों पर 71 स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 8 स्कूल बसों के चालान किए गए।
जांच में पाया गया कि 2 बसों में सीट बैल्ट नहीं थी, 3 बसों में निर्धारित वर्दी के बिना वाहन संचालन किया जा रहा था, और 3 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अनुपलब्ध था। बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। एस.पी. बद्दी - विनोद कुमार धीमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, बद्दी पुलिस ने वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू की है। एस.पी. विनोद धीमान के निर्देशानुसार, एक सप्ताह के भीतर काली फिल्म लगे कुल 20 वाहनों के चालान किए गए हैं।
एस.पी. ने बताया कि काली फिल्म का प्रयोग न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी वाहन पर अवैध प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बड्डी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, बल्कि आम जनता के लिए सड़क पर सुरक्षित और नियमों के अनुसार यात्रा करने का संदेश भी देती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क पर किसी भी नियम उल्लंघन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255