Author : Satish Kumar
जिरकपुर के वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती सुनीता जैन ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका नामांकन फॉर्म बदला गया, जिसके कारण उनके दस्तावेज सही तरीके से स्वीकार नहीं किए गए और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस वजह से अब उनका चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया है।
सुनीता जैन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का उन्हें काफी समर्थन मिल रहा था, लेकिन दस्तावेज अस्वीकार होने के बाद लोगों में भी नाराजगी का माहौल बन गया है।
उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ उनके साथ अन्याय नहीं है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की अपील की है। इस घटना के बाद वार्ड नंबर 4 की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं और कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया पर किसी तरह का संदेह न रहे।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान