Author : Satish Kumar
वार्ड नंबर 11 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले राजकुमार चौधरी के घर पर लगातार लोगों की भीड़ लगी हुई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग, सामाजिक संगठन, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। सभी लोग उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं।
समर्थकों ने खुशी के इस मौके पर राजकुमार चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे माहौल में उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे वार्ड नंबर 11 की जनता की जीत है।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजकुमार चौधरी ने यह भी कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और वार्ड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग