The White Truth Web Series | चिट्टा और ड्रग्स के खिलाफ हिमाचल के युवाओं की आवाज | Free on YouTube

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

The White Truth एक सोशल अवेयरनेस वेब सीरीज है, जिसे हिमाचल के युवाओं द्वारा समाज के लिए बनाया गया है। इस वेब सीरीज में सूर्यांश ने बतौर डायरेक्टर और एक्टर अहम भूमिका निभाई है।

यह कहानी दो एक्सट्रीम किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है —
एक ओर एक बेहद पैशनेट नार्को ऑफिसर,
और दूसरी ओर एक ड्रग्स का शिकार युवक,
जो अपने-अपने ज़ोन में इतना आगे बढ़ जाते हैं कि एक समय पर उनकी ज़िंदगी एक मोड़ पर टकराती है।

वेब सीरीज यह दिखाती है कि कैसे एक ज़िम्मेदार अफसर एक भटके हुए युवा को बाहर निकालने की कोशिश करता है और ड्रग्स के पीछे की सच्चाई को सामने लाया जाता है।

यह पूरी वेब सीरीज जन-सहयोग और वॉलंटियर सपोर्ट से बनी है। इसमें किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस या ओटीटी प्लेटफॉर्म की फंडिंग नहीं है।
क्योंकि यह एक सोशल कॉज के लिए बनाई गई है, इसलिए इसे YouTube पर फ्री में रिलीज किया जा रहा है, ताकि हर कोई बिना सब्सक्रिप्शन इसे देख सके।

हमारा उद्देश्य है कि हिमाचल में बढ़ते चिट्टा और सिंथेटिक ड्रग्स के खतरे को उजागर किया जाए और युवाओं तक एक पॉजिटिव और जिम्मेदार संदेश पहुंचे।

Jan. 3, 2026 5:50 p.m. 371
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक