Author : Sourabh Jain
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना नालागढ़ क्षेत्र के गांव भटोली में की गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी की महिंद्रा थार गाड़ी की डिग्गी की जांच की, जिसमें से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने जब आरोपी से इन हथियारों के बारे में पूछताछ की, तो वह इनके लिए कोई वैध लाइसेंस या जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास ये अवैध हथियार कहां से आए, क्या इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया गया है और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान