सूरत में ₹21 करोड़ की Water Tank पानी भरते ही टूटी | 14 गांवों की योजना फेल

Post by : Himachal Bureau

गुजरात के सूरत में जनता के 21 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी पानी भरते ही टूट गई। यह टंकी 14 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई थी।

इस घटना ने निर्माण की quality, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और सरकारी जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का विषय बन गया है।

Bharatiya Janata Party सरकार के विकास कार्यों को लेकर भी बहस तेज हो गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि करोड़ों रुपये जनता के tax money से खर्च होते हैं, तो ऐसे प्रोजेक्ट्स में जवाबदेही और निगरानी क्यों नहीं रखी जाती।

विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता और समय पर निगरानी जरूरी है, ताकि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो और भविष्य में इस तरह की समस्याएं न हों।

Jan. 21, 2026 12:05 p.m. 393
#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान