Author : Sourabh Jain
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कृष्णगढ़ कुठाड़ आईटीआई का नया भवन करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। भवन का निर्माण कार्य दो साल पहले पूरा हो गया था और इसे तकनीकी शिक्षा विभाग को भी सौंप दिया गया है। इसके बावजूद आज तक इस भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया है। इसी कारण संस्थान अब भी किराए के भवन से चल रहा है।
किराए के पुराने भवन में पढ़ाई कर रहे छात्रों और स्टाफ को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन में सीलन, अंधेरे कमरे, जगह की कमी और पुरानी सुविधाएं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार छात्रों को मशीनों के बीच बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दूसरी ओर, सरकार एक तरफ किराए के भवन का खर्च उठा रही है, जबकि दूसरी तरफ खाली पड़े नए भवन की सुरक्षा और देखभाल पर भी पैसा खर्च किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नया आईटीआई भवन पूरी तरह तैयार है, तो पिछले दो वर्षों से उसका उद्घाटन क्यों नहीं किया गया। स्थानीय लोगों और छात्रों को अब इस भवन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि