Sirmour में AYUSH किसान मेला, Health Checkup और Yoga Camp

Author : Gopal Dutt Sharma

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की सेर जगास पंचायत के ग्राम सेर में 14 मार्च को विशेष आयुष किसान मेला आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है।

मेले में ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। इसके तहत डायबिटीज, हीमोग्लोबिन टेस्ट और अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही लोगों को योग शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत मजबूत होगी।

मेला में आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा और किसानों को औषधीय पौधों की खेती, जैविक खाद बनाने की तकनीक और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सूद ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि वे इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उनका कहना है कि यह मेला लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने और आयुष विज्ञान के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

March 14, 2026 3:08 p.m. 381
#ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सिरमौर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की सैंज वैली में पानी की गंभीर कमी, स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त कुल्लू को सौंपा ज्ञापन एचआरटीसी  बस बनी लेबर रूम, नाहन जाते समय महिला ने बस में दिया बच्ची को जन्म पालमपुर में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन