Author : Sourabh Jain
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल एम. एस. कोहली और देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और देश सेवा का महत्व बताया गया। साथ ही ट्रस्ट की ओर से छात्रों के लिए ट्रैकसूट उपलब्ध कराने के लिए 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मेजर जनरल एम. एस. कोहली ने कहा कि अगर हर सक्षम व्यक्ति एक जरूरतमंद और होनहार बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाए, तो देश का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आगे बढ़ने का सबसे मजबूत रास्ता देती है और समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा अनुशासन में रहने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने देवमन चैरिटेबल ट्रस्ट और मेजर जनरल कोहली का इस सहयोग और प्रेरणादायी संदेश के लिए आभार व्यक्त किया।
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में