Post by : Himachal Bureau
आनंदपुर साहिब स्थित साईं हॉस्पिटल पर लगे इलाज में लापरवाही के आरोपों को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सफाई सामने आई है। हॉस्पिटल की एमडी डॉ. सारिका और डॉ. भरत जैसवाल ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। दोनों डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जिस मरीज की मौत को अस्पताल से जोड़ा जा रहा है, उसकी मृत्यु साईं हॉस्पिटल परिसर में नहीं हुई थी।
डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के दौरान सभी मेडिकल प्रक्रियाओं और मानकों का पूरी तरह पालन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, जिससे अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि