Author : Satinder Kumar
राजगढ़ क्षेत्र में हालिया बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम अब सेब के पौधारोपण के लिए उपयुक्त बन गया है। बागवानी विभाग के अनुसार, भूमि में पर्याप्त नमी होने के कारण सेब के पौधों की जड़ों की अच्छी तरह से स्थापना होगी और पौधे मजबूत तरीके से बढ़ेंगे।
उद्यान विभाग ने बताया कि पीसीडीओ क्वागधर, राजगढ़ और थ्यानबाग में स्थित विभागीय nursaries में प्रमाणित और रोगमुक्त सेब के पौधे उपलब्ध हैं। इन पौधों में गाला समूह, रेड डेलिशियस, रॉयल गाला और अन्य उन्नत किस्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें बागवानों को वितरित किया जा रहा है।
विभाग ने बागवानों से विशेष अनुरोध किया है कि वे इस अनुकूल मौसम का फायदा उठाते हुए समय पर पौधारोपण करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि केवल विभागीय नर्सरियों से ही certified plants खरीदें, ताकि पौधों में रोग और अन्य समस्याओं से बचा जा सके।
इस अवसर का लाभ उठाकर बागवान न केवल अपनी फसल की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं, बल्कि प्रदेश के कृषि उत्पादन में भी सुधार ला सकते हैं। विभाग ने बताया कि समय पर पौधारोपण करने से आने वाले वर्षों में अधिक उपज और बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा