Author : Gopal Dutt Sharma
राजगढ़ विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सही तरीके से पूरी हो सके।
चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश पाल सिंह ढोल्टा ने सेक्टर अधिकारियों, निर्वाचन अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चुनावी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बैठक के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने, मतगणना की व्यवस्था, बैलेट बॉक्स की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई।
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि राजगढ़ की 34 पंचायतों में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी और हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और