Author : Satish Kumar
पुलिस विभाग के ASI संदीप कुमार का 27 जनवरी 2026 को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह जिला शिमला के पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे और अपने काम के प्रति अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी माने जाते थे।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अकस्मात निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
ASI संदीप कुमार वर्ष 1999 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और नवंबर 2024 में पदोन्नत होकर ASI बने। वह अपने मिलनसार स्वभाव और सहयोगी व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जाबल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान ने दिवंगत अधिकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
उनकी मृत्यु से क्षेत्र में पुलिस कार्य और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जा रहा है। ASI संदीप कुमार की सेवा और समर्पण हमेशा याद रखी जाएगी।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका