पलाशला स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण | काली मठ फाउंडेशन का बड़ा सहयोग

Author : Satish Kumar

शिक्षा खंड राजगढ़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलाशला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर काली मठ फाउंडेशन के पीठाधीश्वर स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय को गोद लेने का प्रस्ताव स्वामी जी ने सहर्ष स्वीकार किया, जो इस क्षेत्र में पहली बार किसी संत द्वारा विद्यालय गोद लेने का उदाहरण है।

स्वामी जी ने शिक्षा, संसाधन एवं उच्च अध्ययन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और विद्यालय प्रबंधन को ₹11,000 की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।
 

Jan. 3, 2026 3:50 p.m. 358
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सिरमौर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें