Author : Rajesh Vyas
पालमपुर के झंझाडला गांव के रहने वाले रोहित की जिंदगी माता-पिता के निधन के बाद काफी मुश्किलों से भर गई थी। कम उम्र में माता-पिता का साथ छूटने के बाद उनके सामने कई परेशानियां खड़ी हो गईं, लेकिन हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना ने रोहित को नई उम्मीद और सहारा दिया।
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत सरकार ने रोहित की मदद करते हुए उसे घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा बहन की शादी के लिए 2 लाख रुपये की मदद भी प्रदान की गई। साथ ही रोहित के जीवनयापन के लिए हर महीने 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उसे अपनी जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है।
रोहित की कहानी उन बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है, जिन्होंने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। हिमाचल सरकार ऐसे बच्चों को "Children of the State" के रूप में अपनाकर उनकी शिक्षा, जीवन और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सहायता प्रदान कर रही है।
सरकार की इस पहल से रोहित को न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि उसे अपने जीवन को आगे बढ़ाने का नया हौसला भी मिला है। यह कहानी बताती है कि सही समय पर मिली मदद किसी की जिंदगी को नई दिशा दे सकती है।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न