Nalagarh के कोईडी में Paragliding Site का Final Trial सफल, जल्द मिलेगी मंजूरी

Author : Sourabh Jain

नालागढ़ की ग्राम पंचायत कोईडी में बनने वाले पैराग्लाइडिंग स्थल का अंतिम तकनीकी ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस ट्रायल के दौरान टेक-ऑफ और लैंडिंग साइट का पूरी तरह से निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विधायक हरदीप सिंह बाबा भी मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे स्थल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पैराग्लाइडिंग के लिए तय किए गए स्थान की सुरक्षा, उड़ान और लैंडिंग की सभी जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने ट्रायल को सफल बताया। अब इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही यह सोलन जिले का पहला अधिकृत पैराग्लाइडिंग स्थल बन जाएगा।

इस पैराग्लाइडिंग स्थल के शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। खासकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे आसपास के होटल, दुकानें और अन्य छोटे व्यवसाय भी आगे बढ़ेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

July 9, 2026 6:27 p.m. 408
#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सोलन
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा