Author : Satish Kumar
नगर परिषद नालागढ़ के सभी 9 वार्डों में 17 मई 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने जानकारी दी कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने वोट का प्रयोग कर सकें।
चुनाव की तैयारियों के तहत खंड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में पोलिंग पार्टियों की दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई। इस रिहर्सल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम मशीन के संचालन और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी विस्तार से दी गई। ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या न आए।
इस बार नगर परिषद नालागढ़ चुनाव की एक खास बात यह है कि सभी 9 वार्डों में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से महिला अधिकारियों और महिला कर्मचारियों द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। प्रशासन ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया है। इससे न केवल चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा