Author : Satish Kumar
बद्दी के मंदाला वार्ड नंबर 11 से जिला परिषद प्रत्याशी मान सिंह मेहता ने अपना जनसंपर्क अभियान और अधिक तेज कर दिया है। उन्हें चुनाव चिन्ह “जीप” मिलने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में लगातार दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन और वोट देने की अपील की।
प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगहों पर लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया। लोगों ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत और सक्रिय प्रतिनिधि चाहते हैं।
मान सिंह मेहता ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हर घर तक विकास पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील की कि वे उन्हें समर्थन देकर विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। प्रचार के दौरान वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और लोगों की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा