Author : Sourabh Jain
हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित हाउसिंग बोर्ड फेज-3 में खराब सड़कों और गहरे गड्ढों से परेशान स्थानीय लोगों ने एक सराहनीय पहल की। प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय लोगों ने आपस में मिलकर पैसे इकट्ठा किए और अपने ही खर्च पर सड़क के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया। इस कदम की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की खराब हालत की जानकारी दी थी। कई शिकायतें करने के बाद भी सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समय बीतने के साथ सड़क की हालत और खराब होती गई, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती रही।
बरसात के मौसम में सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता था। इसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। इसके अलावा स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि हादसों की आशंका को देखते हुए उन्होंने खुद ही आगे आकर सड़क के गड्ढे भरवाने का फैसला लिया, ताकि सभी को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान