Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कसौली क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नौतपा की तेज गर्मी के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है और अब यह आग एयरफोर्स स्टेशन के काफी करीब पहुंच गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
आग को नियंत्रित करने के लिए भारतीय वायुसेना को भी मदद के लिए आगे आना पड़ा है। वायुसेना ने MI-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर को तैनात किया है ताकि आग पर काबू पाया जा सके और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से किया जा सके।
जंगलों में लगी इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीमें और फायर ब्रिगेड लगातार मौके पर मौजूद हैं और आग पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग को रोकना मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। आग के कारण वन्य जीवन और पर्यावरण को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्राउंड से लगातार अपडेट लिया जा रहा है और राहत व बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया ...
Women U18 Asia Cup में भारत ने Korea को 3-1 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने लगातार दूसरी ज
शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्...
Shimla Police ने NDPS अभियान में 291 आरोपियों को पकड़ा। Chitta, Charas बरामद, करोड़ों की संपत्ति फ्र
साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Sach Pass Road Accident में 8 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM Sukhu ने गहरा शोक जताया। मृतकों के परिजनों