जिरकपुर Ward 4 से Sunita Jain का Door to Door Campaign तेज

Author : Satish Kumar

जिरकपुर के वार्ड नंबर 4 से आज़ाद उम्मीदवार श्रीमती सुनीता जैन ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने आनंद विहार फेज-1 क्षेत्र में अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और वोट व समर्थन देने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें समर्थन देने का भरोसा भी दिया। प्रचार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें बुजुर्गों से लेकर युवा तक शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे। लोगों ने यह भी कहा कि मजबूत नेतृत्व से ही वार्ड का सही विकास संभव है।

श्रीमती सुनीता जैन ने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, पानी की सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन्हें एक मौका देकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

May 18, 2026 5:42 p.m. 384
#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक