Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की विधायक प्राथमिकता में शामिल महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार, नाबार्ड और हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और साफ पेयजल सुविधा मिल सकेगी।
जल शक्ति विभाग के नाल्टी अनुभाग के अंतर्गत आने वाली कई पेयजल योजनाओं में सुधार कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन योजनाओं में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, पम्पिंग मशीनरी में सुधार और आधुनिक ऑटोमेशन से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है और सरकार लगातार इस क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ हजारों लोगों को मिलेगा और उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाला पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा। विधायक ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगों की जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल