Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर में कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से देश के हजारों डिग्रीधारी फार्मासिस्टों के रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवा फार्मासिस्टों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन भी किया और उनकी मांगों को सही बताया।
डॉ. वर्मा ने कहा कि आजकल दवाइयां सीधे ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक पहुंच रही हैं, लेकिन इससे एक बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मरीज बिना फार्मासिस्ट की सलाह के दवाइयां ले रहे हैं, तो उन्हें दवाओं के सही उपयोग, उनके लाभ और संभावित साइड इफेक्ट्स की जानकारी कौन देगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जाए और बाजार में नकली तथा घटिया दवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि दवाइयों की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है।
डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि देश में एम फार्मा, बी फार्मा और डी फार्मा जैसी डिग्रियां लेने वाले लाखों युवा लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके लिए रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। इस वजह से युवाओं में चिंता बढ़ रही है और वे भविष्य को लेकर असमंजस में हैं।
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म