Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की एक Content Creator Ishita Pundeer एक विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्मी जवानों को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला।
इशिता पुंडीर ने अपने बयान में कहा था कि “आर्मी के जवान अपनी पत्नियों के प्रति वफादार नहीं होते।” इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी आलोचना का सामना कराया। कई लोगों ने इसे सेना का अपमान बताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह मामला जैसे ही बढ़ा, पुलिस ने भी इस पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे शहीद नायकों की धरती से जुड़ी होने के कारण लोगों में और ज्यादा नाराजगी फैल गई।
विवाद बढ़ता देख इशिता पुंडीर ने बाद में अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है। हालांकि तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था और लोग सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस पूरे मामले के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी भी संस्था या सेना के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना सही है या नहीं। लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं और मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है।
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और