Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर, 20 जुलाई। सावन माह के पहले रविवार को हमीरपुर में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। करीब 200 श्रद्धालुओं ने गांधी चौक से धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया और भगवान शिव के जयघोष के साथ जसकोट भोलेनाथ मंदिर, झनियारी माता मंदिर तथा बाबा बालक नाथ मंदिर सासन तक पैदल यात्रा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों का गुणगान किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रास्ते भर श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन नजर आए और भारी बारिश के बावजूद पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सभी प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन माह के दौरान प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार धार्मिक पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। उनका उद्देश्य लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की भी अपील की।
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त