Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले के सालसी क्षेत्र में “आई लव हमीरपुर” नामक सैलून का बड़े उत्साह के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि उषा बिड़ला ने रिबन काटकर किया। उन्होंने सैलून के मालिक गौरव कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अपने संबोधन में उषा बिड़ला ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत और लगन से हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का भी उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत युवाओं और कारीगरों को बिना गारंटी के ऋण दिया जा रहा है, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नए सैलून की सफलता की कामना की।
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में