Author : Rajesh Vyas
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने विकासखंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री ने जानकारी दी कि पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस योजना का लाभ अगले वर्ष से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा।
इसके अलावा पलम क्षेत्र के लिए 33 केवी का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बचे हुए निर्माण कार्य और अन्य विकास परियोजनाओं पर भी काम तेज़ी से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255