Author : Satish Kumar
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII) ने हिमाचल और उत्तर भारत के उद्यमियों के लिए वैश्विक व्यापार और इन्वेस्टमेंट के नए अवसर खोले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन के नेतृत्व में आयोजित थाईलैंड औद्योगिक अध्ययन दौरे ने उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समझने और अपने व्यवसाय को Global स्तर पर बढ़ाने का अवसर दिया।
इस दौरे के दौरान उद्यमियों ने थाईलैंड में भारतीय उच्चायोग, थाईलैंड बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट, फेडरेशन ऑफ थाई इंडस्ट्रीज, इंडिया–थाई चैम्बर ऑफ कॉमर्स और फार्मा एसोसिएशन थाईलैंड के अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में आयात-निर्यात, तकनीकी सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार के नए अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई।
उद्यमियों को थाईलैंड की औद्योगिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, पर्यावरणीय मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पाद बेचने के लिए आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने देखा कि छोटे और बड़े उद्योग किस प्रकार Global स्तर पर अपने उत्पाद बेच रहे हैं और अपने व्यवसाय को मजबूत कर रहे हैं।
दौरे के साथ-साथ यह कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान और महिला उद्यमियों की भागीदारी के माध्यम से व्यवसाय में सशक्तिकरण का संदेश भी बन गया। उद्यमियों ने यह समझा कि केवल तकनीक और निवेश ही नहीं, बल्कि अनुभव और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग भी Global व्यापार में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
इस दौरे से हिमाचल और उत्तर भारत के उद्यमियों को Global व्यापार, Entrepreneurship, और International इन्वेस्टमेंट के नए अवसर मिले हैं। FII ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार में सशक्त बनाने और अपने व्यवसाय को नए स्तर तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में