Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में HRTC की नई Electric Bus का ट्रायल शुरू किया गया है। HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि बस की तकनीक और सुविधाओं को ध्यान में रखकर इसका परीक्षण किया जा रहा है।
नई बस एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें बेहतर बैटरी, तेज चार्जिंग और अधिक सीटिंग क्षमता दी गई है, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मिल सके।
ग्रीन हिमाचल योजना के तहत कुल 297 इलेक्ट्रिक बसें HRTC के बेड़े में शामिल की जाएंगी। ट्रायल के दौरान बस की तकनीकी जांच की जाएगी और आवश्यक सुधार के बाद इन बसों की डिलीवरी अप्रैल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
यह पहल हिमाचल में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ ही यात्रियों के लिए आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही राज्य में Green Himachal योजना को गति मिलेगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ...
Kangra में Bus Overtake के दौरान Tractor हादसा, बड़ा नुकसान टला, मौके पर मचा हड़कंप, Police जांच में
बनोगी कोठी में देव रथ खींचने का दृश्य बना आकर्षण, लोगों ने ब...
Himachal Dev Culture में Devrath Tradition का अद्भुत नजारा, Banogi Kothi में पारंपरिक आयोजन, लोगों न
जवानों के अपमान पर हिमाचल देव सेना का बड़ा बयान, दोषियों पर ...
Indian Army पर टिप्पणी करने वाले Influencers के खिलाफ Action की मांग, Himachal Dev Sena ने कहा Natio